BSEB: मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि जारी, जान लें पूरा बात नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

Updated at : 03 Nov 2022 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है. अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई करनेवाले विद्यार्थी इसके लिए 23 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है. अभी नौवीं कक्षा में पढ़ाई करनेवाले विद्यार्थी इसके लिए 23 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गयी है. बोर्ड ने राज्य के सभी कोटियों के मान्यतप्राप्त माध्यमिक व प्लस टू स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नौवीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है. यह प्रक्रिया प्रधानाचार्य द्वारा बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर करायी जायेगी.

स्वतंत्र छात्रों को देना होगा 450 रुपये

बोर्ड ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन व अनुमति आवेदन पत्र अपलोड कर दिया है. स्कूल के प्रधानाचार्य आवेदन पत्र विद्यार्थियों देंगे. इसके लिए नियमित कोटि के विद्यार्थियों को 320 रुपये व स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों को 450 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. इसमें अंकित विवरणी के अनुसार ही विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन भरा जाना है. इसलिए यह आवश्यक है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरी सतर्कता से भरी जाये, ताकि बाद में इसमें कोई परिवर्तन करने की आवश्यकता न पड़े. बोर्ड ने कहा है कि जिन विद्यालयों की मान्यता वापस ले ली गयी है, वैसे विद्यालयों से रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा.

आधार कार्ड नहीं है, तो 17 नंबर भरना होगा कॉलम

रजिस्ट्रेशन व अनुमति आवेदन के पत्र के कॉलम-16 में अभ्यर्थी का आधार नंबर अंकित किया जायेगा. यदि अभ्यर्थी को आधार कार्ड आवंटित नहीं हुआ है, तो इसकी घोषणा कॉलम-17 में अनिवार्य रूप से की जायेगी. एक मार्च, 2024 को 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए उम्र : रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों की उम्र एक मार्च, 2024 को न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए. इससे कम उम्र के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा. इस तरह एक मार्च, 2010 के बाद की जन्मतिथि वाले विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा-2024 के लिए रजिस्टर्ड नहीं किये जायेंगे. रजिस्ट्रेशन तीन माध्यमिक परीक्षा के लिए मान्य रहेगा. निर्धारित तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन