ePaper

Bihar Board Class 12 Exam : बिहार में बढ़ेगा इंटरमीडिएट एग्जाम का डेट? सोशल मीडिया के बाद अब छात्रों ने DM को लिखा पत्र

Updated at : 24 Jan 2021 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Class 12 Exam : बिहार में बढ़ेगा इंटरमीडिएट एग्जाम का डेट? सोशल मीडिया के बाद अब छात्रों ने DM को लिखा पत्र

BSEB Exam 2021 Date : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है. ऐसे में जहां छात्र एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वहीं छात्रों का एक तबका परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर में इसको लेकर डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया है. बिहार बोर्ड द्वारा 1 फरवरी से इंटर की परीक्षा ली जाएगी.

विज्ञापन

BSEB Exam 2021 Date : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है. ऐसे में जहां छात्र एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वहीं छात्रों का एक तबका परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में इसको लेकर डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया है. बिहार बोर्ड द्वारा साल 2021 में 1 फरवरी से इंटर की परीक्षा ली जाएगी.

जानकारी के अनुसार आज बिहार बोर्ड (Bihar Board) कुछ परीक्षार्थिओं द्वारा मुजफ्फरपुर के डीएम को एक पत्र लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाया जाए. इसके पीछे दलील दी गई है कि कोरोना काल में क्लास नहीं लगा है और ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हुई है. क्लास लगी भी है तो कई छात्रों के पास मोबाइल की सुविधा नहीं थी.

छात्रों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि कोरोना (Corona) के कारण सिर्फ 10-20% सिलेबस ही पूरा हो सका है. ऐसे में एग्जाम लेना ज्यादती होगा. बिहार बोर्ड (Bihar Board online) को चाहिए कि एग्जाम की तिथि को आगे बढ़ाया जाए. छात्रों ने दलील में कहा है कि बिहार में ऑनलाइन की पढ़ाई भी कई जगहों पल पूरी नहीं हो सकी है.

बंगाल-महाराष्ट्र का दिया उदाहरण- बोर्ड परीक्षार्थिओं ने अपने ज्ञापन में कहा है कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) और महाराष्ट्र की तरह ही बिहार में भी कोरोना का कहर भयावह रूप से था. इन दोनों जगह पर बोर्ड की परीक्षा अभी नहीं ली जा रही है. ऐसे में बिहार बोर्ड कौ चाहिए कि एग्जाम की तिथि को बढ़ाएं.

1 फरवरी से एग्जाम- Bihar Board द्वारा एक फरवरी से इंटरमीडिएट का एग्जाम प्रस्तावित है. बोर्ड द्वारा 13 फरवरी तक परीक्षा लिया जाएगा. पहले दिन फिजिक्स की परीक्षा ली जाएगी.

Also Read: ‘रोजगार के नाम पर तेजस्वी यादव बहा रहे हैं घड़ियाली आंसू’- JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बड़ा हमला

Posted By : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन