ePaper

BSEB 12th Exam 2021 : इंटर परीक्षा की तारीखों में Bihar Board ने किया बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें नया टाइम टेबल

Updated at : 07 Nov 2020 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB 12th Exam 2021 : इंटर परीक्षा की तारीखों में Bihar Board ने किया बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें नया टाइम टेबल

BSEB 12th exam 202, biharboardonline.bihar.gov.in : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. अब दो फरवरी 2021 के बदले इंटर की वार्षिक परीक्षा एक फरवरी, 2021 से ही शुरू हो जायेगी. बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में अपरिहार्य कारण से आंशिक बदलाव किया है.

विज्ञापन

BSEB 12th Exam 2021 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है. अब दो फरवरी 2021 के बदले इंटर की वार्षिक परीक्षा एक फरवरी, 2021 से ही शुरू हो जायेगी. बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में अपरिहार्य कारण से आंशिक बदलाव किया है. बता दें कि कोरोना के कारण इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर कई तरहों की अटकलें लगाई जा रही थी. शेड्यूल देखने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.

नया शेड्यूल गुरुवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी व अन्य प्राचार्यों के लिए जारी किया गया है. इंटर की परीक्षा एक से 13 फरवरी तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 तक जबकि दूसरी पाली में 1:45 से पांच बजे शाम तक होगी.

इंटर का परीक्षा शेड्यूल

तिथि पहली पाली दूसरी पाली

1 फरवरी फिजिक्स राजनीतिशास्त्र, हिंदी

2 फरवरी गणित ज्योग्राफी

3 फरवरी केमिस्ट्री अंग्रेजी

4 फरवरी अंग्रेजी इतिहास

5 फरवरी बायोलॉजी हिंदी

6 फरवरी हिंदी इकोनॉमिक्स

8 फरवरी एग्रीकल्चर, बिजनेस स्टडीज साइकोलॉजी, इंटरप्रेन्योरशिप

9 फरवरी उर्दू, भोजपुरी (अनिवार्य विषय समूह-2 के लिए) फिलॉस्फी, इकोनॉमिक्स

10 फरवरी एनआरबी ओल्ड व वोकेशनल के लिए म्यूजिक, फाउंडेशन कोर्स

11 फरवरी मातृभाषा, सोशियोलॉजी

12 फरवरी कंप्यूटर साइंस होम साइंस व एकाउंटेंसी

13 फरवरी एक्स्ट्रा सब्जेक्ट —-

Also Read: BSEB 10th Exam : इंटर के बाद अब मैट्रिक परीक्षा 2021 को लेकर Bihar Board ने लिया ये फैसला, जानिए

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन