बिहार में कबाड़ी व्यवसायी की निर्मम हत्या, पेपर मिल के पीछे गेहूं की खेत में मिला शव, दोस्तों पर मर्डर का आरोप
बिहार के भोजपुर में एक कबाड़ी व्यवसायी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को गेहूं की खेत में फेंककर फरार हो गये. मृतक का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
आरा. बिहार के भोजपुर में अपराधियों ने एक कबाड़ी व्यवसायी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को पेपर मिल के पीछे गेहूं की खेत में फेंक कर फरार हो गए. मृतक कारोबारी की पहचान गिद्दा ओपी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश साव के रुप में हुई है. यह घटना शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है. रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो गेहूं के खेत में शव पड़ा हुआ था. ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कारोबारी जयप्रकाश साव को उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था. मृतक जयप्रकाश अपने परिजनों से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया था. काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी. रातभर खोजबीन करने के बाद उसका कही पता नहीं चला. रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो जयप्रकाश के शव गेंहू के खेत में पड़ा हुआ था.
Also Read: भागलपुर में आभूषणों की 30 प्रतिशत घटी बिक्री, केंद्री बजट में सोना पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के बाद आयी उछाल
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने जयप्रकाश की पहले जमकर पिटाई की है. उसके बाद उसकी हत्या की गयी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि जयप्रकाश के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को गेंहू के खेत में फेंक दिया है. घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










