ePaper

नालंदा में विवाहिता की निर्मम हत्या, मौके से देवर और सास-ससुर फरार

Updated at : 16 Jul 2023 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में विवाहिता की निर्मम हत्या, मौके से देवर और सास-ससुर फरार

जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में एक देवर ने बड़े भाई की पत्नी को अवैध संबंध के शक में पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद शव को फंदे से लटका कर मौके से फरार हो गया. मृतका के मायकेवालों ने देवर और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

नालंदा. बिहार के नालंदा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में एक देवर ने बड़े भाई की पत्नी को अवैध संबंध के शक में पीट-पीटकर मार डाला. हत्या के बाद शव को फंदे से लटका कर मौके से फरार हो गया. मृतका के मायकेवालों ने देवर और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

परदेश में पति के साथ मजदूरी करती थी

मृतका की पहचान अर्जुन रविदास की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है. आशा देवी के पिता अर्जुन रविदास ने बताया की उनकी बेटी आशा का पति दिल्ली में रहता है और कल ही आशा दिल्ली से लौटी थी. दिल्ली से लौटने के बाद वह अपनी सास और देवर से मिलने नूरसराय के अजनौरा गांव गई थी. आज उसे मायके आना था, लेकिन आशा के देवर और सास ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पंखे में लटका दिया. उसके शरीर पर भी कई जख्म के निशान मिले है. आशा देवी के परिजनों ने बताया कि आशा का ससुराल जहानाबाद जिले के ओखरी थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव में पड़ता है. नूरसराय के अजनौरी गांव में वह अपने देवर और सास से मिलने के लिए आई थी.

छह साल पूर्व हुई थी शादी 

बताया जाता है कि आशा देवी परदेस में पति के साथ काम कर कुछ पैसा जमा की थी कि ननिहाल में जमीन खरीदकर वहीं रहेगी. इससे पहले भी वहीं किराए के मकान में रहती थी. मृतका की शादी 6 साल पूर्व जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. आशा देवी को दो संतान भी है. पूरे परिवार के साथ विवाहिता नूरसराय थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी. उसका देवर ने गांव के किसी व्यक्ति से बात करते देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई. देवर ने मारपीट कर फंदे से लटका दिया और पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गया. माधोपुर निवासी लड़की के दादा गोहन दास ने बताया कि गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी दी थी. पोती का लाश घर में रखा हुआ था लेकिन इस घटना की खबर मिलने के बाद भी मुखिया, वार्ड और सरपंच तक देखने नहीं आये. उन्होंने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उनकी पोती की हत्या की गयी है. घटना के बाद से सास-ससुर फरार हो गये हैं.

पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

आसपास के लोगों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी कि उनकी पुत्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है और शव को फंदे से लटका दिया गया है. आनन-फानन में मायके वाले पहुंचे तब तक घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए थे. मायके वाले बेटी के ससुराल में बेटी की लाश को देखकर कोहराम मचा दिया. मायके वाले चीख-चीख कर रोने लगे. रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गये. लोगों ने जब विवाहिता का शव देखा तो वे भी दंग रह गये. फिर ससुरालवालों की करतूत की चर्चा होनी शुरू हो गयी. मृतका के पिता का आरोप है कि अवैध संबंध के शक में देवर ने हत्या कर दी. आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया गया है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज मामले की तफ्तीश शुरू की.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

इधर, घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. नूरसराय के थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने कहा कि मायके वाले की सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. मृतका के पिता ने देवर पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन