Live Updates

Bihar Breaking News Live: छपरा शराब कांड: NMCH में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत

Published at :15 Dec 2022 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: छपरा शराब कांड: NMCH में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

छपरा में 30 हजार के लिए दोस्त ने की युवक की हत्या 

छपरा में गंगा नदी से पांच दिन से लापता युवक का शव मिला है. दोस्त पर ही 30 हजार रुपए के लिए हत्या करने का आरोप है. शव मिलने की खबर मिलने के बाद कोनहारा घाट पर पहुंची नगर थाना पुलिस.

पूर्वी चंपारण में चाकू गोद कर एक युवक की हत्या 

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में घ से बुलाकर एक युवक की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है. घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया जागीर टोला की हैं. मृतक की पहचान 22 वर्षीय झुन्ना कुमार के रुप में हुई है

छपरा शराब कांड: NMCH में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत

पटना के NMCH में जहरीली शराब कांड का पीड़ित भर्ती ने दम तोड़ दिया. इसके साथ ही, शराब से मरने वालों की संख्या 43 के पार पहुंच गयी है

तेजस्वी यादव का बयान, बिहार से ज्यादा गुजरात में जहरीली शराब से होती है मौत

तेजस्वी यादव ने विधानसभा के बाहर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार से ज्यादा गुजरात में जहरीली शराब से मौत होती है. उन्होंने बीजेपी से सदन चलने देने की अपील की. शराब माफिया को सरकार का संरक्षण नहीं है.

विधानसभा में बीजेपी ने की मांग, शराब से मरने वालों को मुआवजा दे सरकार

जहरीली शराबकांड पर बोले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने विधानसभा में कहा कि जहरीली शराब के विषय पर सदन में चुप कराया जा रहा. मौजूदा सरकार सत्ता में रहने के लायक नहीं है. शराब बेचन वाले, पीने वाले चुनाव में कैंडिडेट बन रहे. मरने वालों को सरकार मुआवजा दें.

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के इस्तीफा के लिए बीजेपी का जमकर हंगामा

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के इस्तीफा के लिए बीजेपी का जमकर हंगामा कर रही है. इस बीच सदन की कार्यवाही जारी है.

छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 39 तक पहुंची

छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या 39 तक पहुंच गयी है. मामले में पुलिस ने अभी तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है.

राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा आरोप, बीजेपी कर रही शराब की सप्लाई

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता शराब की सप्लाई करवा रहे है. इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए. सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही बीजेपी.

सीएम नीतीश कुमार ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सरदाल पटेल की पुण्यतिथि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

छपरा जहरीली शराब कांड में SDPO का ट्रांस्फर, SHO और कांस्टेबल को किया सस्पेंड

छपरा में जहरीली शराब पीने से मौत के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मढ़ौरा एसडीपीओ योगेंद्र कुमार का ट्रांस्फर कर दिया गया है. वहीं एसएचओ रितेश मिश्रा और पुलिस कांस्टेबल विकेश तिवारी के सस्पेंड कर दिया गया है. मामले में अभी तक पुलिस ने 40 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola