Live Updates

Bihar Breaking News Live: लॉ एंड ऑडर को लेकर कल राज्यपाल से मुलाक़ात करेगी भाजपा

Updated at : 09 Dec 2022 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: लॉ एंड ऑडर को लेकर कल राज्यपाल से मुलाक़ात करेगी भाजपा

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

लॉ एंड ऑडर को लेकर कल राज्यपाल से मुलाक़ात करेगी भाजपा

बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है. इतना ही नहीं बिहार में बढ़ते अपराध का मामला दिल्ली के लोकसभा सत्र में भी उठाया जा रहा है. इसके बाद अब बिहार की मुख्य विरोधी दल भाजपा ने भी राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राजभवन जाने का निर्णय लिया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा कल बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने मुलाक़ात करने जा रही है. उन्होंने बताया कि,दोपहर 3. 30 बजे के आस-पास विधानमंडल दल के नेताओं के साथ हमलोग उनसे मिलने जाएंगे.

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

सुब्रत रॉय की गिरफ़्तारी को लेकर यूपी पहुंची बिहार पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सहारा सिटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. यहां कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है. जिसके बाद इलाके में हलचल मची हुई है. बिहार पुलिस की एक टीम सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची हैं. इनपर बिहार के नालंदा में उपभोक्ता कोर्ट में एक मामला दर्ज है.  जिसमें इनको गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा और गैर जमानती वारंट लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने सहारा सिटी, लखनऊ के कपूरथला भवन में दबिश दी. 

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

शिवहर पुलिस ने 15 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

शिवहर पुलिस ने 15 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी सहित पांच पियक्कड़ को किया गिरफ्तार, पुरनहीया थाना पुलिस ने कटैया गांव में की कार्रवाई

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

बिहार ओपन स्कूल में फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला

बिहार ओपन स्कूल में फर्जी रजिस्ट्रेशन का मामला. मुख्य आरोपी सहित पांच अभियुक्त की गिरफ्तारी. गिरफ्तार लोगों में IT हेड अभय कुमार भी शामिल.

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

समस्तीपुर में इंडियन बैंक लूटने का प्रयास, चार लुटेरे फरार

समस्तीपुर में इंडियन बैंक लूटने का प्रयास किया गया. लूट में असफल होने पर चार लुटेरे वहां से फरार हो गये. शहर के रामबाबू चौक पर है बैंक की शाखा. पांच की संख्या में आये थे लुटेरे. मौके पर जमा भीड़ ने लूट की योजना को किया विफल. एक लुटेरा पकड़ा गया.

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

आइपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा निलंबित

आईपीएस आदित्य कुमार के बाद अब आईजी अमित लोढ़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार आईजी अमित लोढ़ा को बिहार सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, पुलिस मुख्यालय ने अभी निलंबन की पुष्टि नहीं की है.

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

दरभंगा के कांग्रेस नेता का हत्यारा जावेद पटना से गिरफ्तार

दरभंगा के कांग्रेस नेता की हत्या का आरोपित जावेद को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है.

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

एक फरवरी से इंटर और 14 फरवरी से 10वीं बोर्ड की होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड ने की इंटर परीक्षा की तरीखों का एलान कर दिया है. बिहार में 1 से 11 फरवरी तक होगी इंटर की परीक्षा. पैक्टिकल 10 से 20 जनवरी के बीच होगा. वहीं बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा की तारीखों का भी एलान कर दिया है. बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होगी.

9:37 PM. 9 Dec 229:37 PM. 9 Dec

दहेज विवाद में नवविवाहिता की हत्या

पटना-दहेज विवाद में नवविवाहिता की हत्या. पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र नेहरू नगर की घटना. एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी. ससुराल पक्ष के चार लोगों को बनाया आरोपी. पति गिरफ्तार अन्य लोग चार लोग फरार.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता ने मांगा इस्तीफा

बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि cm और डिप्टी सीएम दोनों को इस्तीफा देना चाहिए. जनता और अधिकारियों में सरकार का विश्वास कम हो गया है. बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कल करेंगे.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

समस्तीपुर में पुलिस से भिड़े शराब तस्कर

समस्तीपुर में वाहन से शराब उतारने के दौरान तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया. इसके बाद तस्करों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी. इस दौरान कई राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है. पुलिस ने वाहन जब्त कर ली है, लेकिन सभी तस्कर भागने में सफल रहे.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल

पटना. जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक कल होगी. वहीं 11 दिसम्बर को खुला अधिवेशन होगा. परिषद की बैठक एसके मेमोरियल हॉल में होगी.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

RJD के पूर्व विधायक ने सीएम नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा

पटना. कुढ़नी में हार पर पूर्व विधायक अनिल सहनी ने कहा कि ‘कुढ़नी की हार नीतीश कुमार की हार है’ ‘नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए’ तेजस्वी यादव को जल्द सीएम बनाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश को अब जनता पहचान गई है.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

सिवान जानेवाले रास्ते पर पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन घायल

चैनपुर से सिवान जानेवाले रास्ते पर हुसैनगंज थाना अंतर्गत एक बेलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. बलेरो में चालक, दो महिला समेत एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

तीसरे दिन भी नहीं उड़ी फ्लाइबिग की फ्लाइट

पटना-गुवाहाटी के बीच चलने वाली फ्लाइबिग की फ्लाइट तीसरे दिन भी टेकऑफ नहीं कर सकी. दाे दिनाें से इसे गुवाहाटी से आये इंजीनियर व अन्य एक्सपर्ट ठीक करने में जुटे हैं, पर यह ठीक नहीं हाे सकी. मंगलवार काे गुवाहाटी से आने के बाद टेकऑफ करने से पहले जब जांच की गयी, ताे पता चला कि फ्यूल लीक हाे रहा था. उसके बाद उसे ग्राउंडेड कर दिया गया.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

डीएलएड में दाखिले के लिए आज तक भरें फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड में एडमिशन का एक और मौका दे दिया है. समिति ने कहा है कि अब तक डीएलएड एडमिशन फॉर्म भरने से वंचित स्टूडेंट्स नौ दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए पोर्टल गुरुवार को खोल दिया गया है. स्टूडेंट्स नौ दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद उन्हें सीट आवंटित की जायेगी. इसके साथ फर्स्ट व सेकेंड लिस्ट में नाम नहीं आने वाले आवेदक भी अपना आवेदन एडिट कर सकते हैं. आवेदकों द्वारा वरीयता के आधार पर थर्ड मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी. थर्ड मेरिट लिस्ट अब 11 दिसंबर के बदले 13 दिसंबर को जारी की जायेगी.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

गया में महिला सीओ के साथ गाली गलौज

गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में पदस्थापित महिला अंचलाधिकारी ममता के साथ पंचायत सरकार भवन अईमा में राजस्व शिविर के दौरान गाली गलौज करने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, खिजरसराय थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ खिजरसराय प्रखंड के अंचलाधिकारी ममता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

भागलपुर के जोधानी फ्लावर मिल समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

भागलपुर के बरारी स्थित जोधानी फ्लावर मिल में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही जोधनी के किसी अन्य ठिकानों पर भी आयकर की टीम पहुंची है. इसमे दिल्ली, भागलपुर सहित एक और राज्य के आयकर की टीम आयी हुई हैं.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

बिहार में निकाय चुनाव पर SC में आज सुनवाई

बिहार में निकाय चुनाव को लेकर आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. दरअसल बुधवार को इस मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए एक याचिका दायर की गयी थी. कोर्ट से गुहार लगायी गयी थी कि वह तत्काल इस मामले पर सुनवाई करे और बिहार में कराये जा रहे निकाय चुनाव पर रोक लगाये.

2:33 PM. 9 Dec 222:33 PM. 9 Dec

एनटीए जल्द जारी करेगा 2023 का एक्जाम कलेंडर

पटना. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) वर्ष 2023 का एग्जाम कैलेंडर जारी करेगा. इस दिशा में तैयारी जारी है. एकेडमिक सत्र को पटरी पर लाने के लिए एनटीए पहले ही संभावित परीक्षा की तिथि जारी कर देगा. कैलेंडर में विभिन्न प्रवेश व प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखों के साथ-साथ ही उनमें शामिल होने के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन व फॉर्म भरने की तिथि की संभावित तिथियों की जानकारी देगा. इस पर एनटीए काम कर रहा है.

8:41 AM. 9 Dec 228:41 AM. 9 Dec

बेतिया. भारतीय स्टेट बैंक की मलाही शाखा से 8.29 लाख लूट मामले में गिरफ्तार मास्टर माइंड सरपंच समेत अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के अन्य चार सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बैंक डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसमें शामिल अन्य पांच एवं दो अज्ञात की जानकारी दी. उनकी निशानदेही पर वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद बसंता निवासी राहुल कुमार, बलाहा बसंता वार्ड नंबर 12 निवासी मनीष कुमार एवं बलाहा बसंता वार्ड नंबर 12 निवासी राजकुमार सहनी को भी गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola