BPSC Exam: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बीपीएससी का मामला, परीक्षा रद्द कराने के लिए याचिका दायर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jan 2025 9:45 AM
BPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई है.
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई है. जिसमें परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली का आरोप लगाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है. साथ ही पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में जिले के डीएम और एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है.
याचिका पर जल्द हो सकती है सुनवाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग की है. ऐसा बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह इस याचिका पर सुनवाई की जा सकती है. दूसरी ओर, पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी है. जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी अभ्यर्थियों के साथ अनशन पर बैठे थे. जिन्हें सोमवार सुबह 4 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Also Read: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान से उठा एम्स ले गई पटना पुलिस
पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हुआ था हंगामा
बता दें कि आयोग द्वारा 13 दिसंबर को पूरे बिहार में सिविल सेवा के दो हजार पदों पर बहाली के लिए 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था. परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामा हो गया था. अभ्यर्थियों द्वारा पेपर लीक और परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया गया था. आयोग ने बापू सेंटर के करीब 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए 4 जनवरी को 22 केंद्रों पर फिर से परीक्षा आयोजित की. हालांकि, छात्र सभी 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










