Bihar: खगड़िया में खेत के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, करंट लगने से मौत की आशंका

बिहार के खगड़िया में खेत के पास से युवक का शव बरामद किया गया. करंट से मौत की आशंका जतायी जा रही है.
खगड़िया में खेत के पास एक शव मिलने से सनसनी फैली है. आशंका जतायी जा रही है कि करंट की चपेट में आकर युवक की जान गयी है. घटना सदर प्रखंड के बेला गांव की है जहां बहियार में सब्जी के खेत से कुछ दूरी पर युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
खेत के पास मिला शव, फैली सनसनी
खगड़िया के सदर प्रखंड अंतर्गत बेला गांव के बहियार में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है. मृतक की पहचान श्रवण सदा के 36 वर्षीय पुत्र कमलेश्वरी सदा के रूप में की गयी है. सब्जी खेत से महज 50 मीटर की दूरी पर युवक का शव ग्रामीणों ने देखा तो सब दंग रह गये. जिसके बाद मृतक के परिजन भी भागे-भागे मौके पर पहुंचे. उन्होंने आशंका जतायी कि करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है.
ALSO READ: बिहार: खगड़िया में एंबुलेंस ने 3 युवकों को रौंदा, एक युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
करंट से मौत की आशंका जता रहे परिजन
मृतक के परिजनों को आशंका है कि खेत के पास ही करंट लगने से युवक की मौत हो गयी. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझेगी. इधर मृतक के परिजनों ने दावा किया कि कमलेश्वरी सदा एक अन्य युवक के साथ देर रात को घर से निकला था.
भतीजे को ट्रेन पर बैठाकर लौट रहे थे दो युवक
दावा किया जा रहा है कि प्रकाश सदा का 25 वर्षीय पुत्र महेश्वर सदा भी साथ था. कमलेश्वरी सदा के भतीजे को ट्रेन पकड़ना था. उसे पहुंचाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशन गए थे. वापस लौटकर घर नहीं आए. खेत के पास कमलेश्वरी सदा का शव बरामद हुआ है. जबकि महेश्वर सदा लापता है. वहीं इस घटना की जानकारी जब ट्रेन में सफर कर रहे उसके भतीजे को मिली तो वो बीच सफर से ही घर वापस लौट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




