ePaper

Bihar Politics: नीतीश कुमार को लुभाने के लिए BJP कर रही भारत रत्न देने की बात, RJD का हमला

Updated at : 26 Dec 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
मृत्युंजय तिवारी

मृत्युंजय तिवारी

Bihar Politics: गिरिराज सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर आरजेडी ने सवाल खड़ा किया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार बीजेपी के नेताओं द्वारा प्रदेश के मुख्मंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर RJD ने जोरदार पलटवार किया है. पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गिरिराज सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी के नेता नीतीश कुमार को लुभाने के लिए  भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं. सच्चाई से इसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. वही, उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान को प्रदेश का नया राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाया है. 

BJP की असली नजर नीतीश कुमार की कुर्सी पर है: RJD 

मीडिया से बात करते हुए RJD प्रवक्ता ने कहा, “अब बीजेपी नीतीश कुमार को लुभाने के लिए भारत रत्न, नोबेल पुरस्कार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करेगी, लेकिन बीजेपी की असली नजर नीतीश कुमार की कुर्सी पर है. यह बात अब साफ तौर पर जुबान पर आ गई है. अब जेडीयू और नीतीश कुमार को यह सोचने की जरूरत है कि वे किस तरह से चुनाव लड़ेंगे. जो सरकार में हैं, वही मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सब कुछ दे दिया जाए. लेकिन, नीतीश कुमार को बीजेपी का चेहरा और उसके चरित्र को समझना होगा. आज तो सब कुछ अच्छा-ख़ासा दिखाया जाएगा, लेकिन चुनाव के बाद कुर्सी से बेदखल कर दिया जाएंगे. 

राज्यपाल के तबादले पर उठाया सवाल

केंद्र सरकार ने हाल ही में पांच राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है. इनमें दो राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ तीन राज्यों में अन्य राज्यों के राज्यपाल का स्थानांतरण किया गया है. इसमें केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाए जाने पर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने सवाल उठाए हैं. तिवारी ने बिहार चुनाव से पहले राज्यपाल बदलने पर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “इतने कम समय में राज्यपाल को बदलने से केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं. आखिरकार, किस उद्देश्य से और क्यों यह बदलाव किया गया है, यह सभी को स्पष्ट दिखाई दे रहा है और सबको इसका कारण समझ में आ रहा है.”

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के लिए मांगा था भारत रत्न 

बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की थी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. इसे लेकर किसी को कन्फ्यूजन में नहीं रहना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: 10 जन्म लेकर भी कोई लालू नहीं बन सकता, गिरिराज सिंह ने RJD चीफ के लिए मांगा विश्व रत्न तो भड़के भाई वीरेंद्र

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन