ठनका गिरने से महिला की मौत

Updated at : 11 Jul 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से महिला की मौत

हरनौत प्रखंड क्षेत्र के बसनीमा पंचायत अंतर्गत पकड़िया बीघा गांव के खंधे में ठनका गिरने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड क्षेत्र के बसनीमा पंचायत अंतर्गत पकड़िया बीघा गांव के खंधे में ठनका गिरने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान कमलेश यादव की 30 वर्षीया पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के सभी सदस्य शादी में चले गए थे. मृतक महिला अकेले अपने दालान से घर जा रही थी. इस दौरान बीच रास्ते में उनके ऊपर आसमान से ठनका गिर गया. जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई. और मौके पर उनकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही स्थानीय सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई. घटना की सूचना स्थानीय गोखुलपुर थाना पुलिस को दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन