नालंदा में कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से अज्ञात महिला का शव बरामद

Woman Body Found in Intercity Express : कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. रेल पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है.
Woman Body Found in Intercity Express : कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ट्रेन में शव होने की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं रेल पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को ट्रेन से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है.
जनरल बोगी में मिला शव
इस संबंध में जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर एम.डी. आलम अंसारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 13233 कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक महिला के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम तत्काल बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां जांच के दौरान उक्त महिला को मृत पाया गया. इसके बाद शव को ट्रेन से नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.
पहनावे से भिक्षुक प्रतीत हो रही मृतका
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के हुलिए और पहनावे से ऐसा प्रतीत होता है कि वह भिक्षुक थी. महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
Nalanda News : जांच में जुटी रेल पुलिस
रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, मृतका की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके. रेल पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतका के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह रेल पुलिस अथवा आरपीएफ से तुरंत संपर्क कर सकता है.
Also Read : नालंदा में परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल का वीडियो वायरल, स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










