साइबर ठगों के घरों से हथियार बरामद

साइबर ठगों के घरों में मंगलवार देर शाम छापेमारी करने गयी दिल्ली सीबीआइ की टीम व कतरीसराय थाना पुलिस ने साइबर ठगों के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया है.
कतरीसराय ( नालंदा ). साइबर ठगों के घरों में मंगलवार देर शाम छापेमारी करने गयी दिल्ली सीबीआइ की टीम व कतरीसराय थाना पुलिस ने साइबर ठगों के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया है. कतरीसराय थानाघ्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि दिल्ली के सीबीआई की टीम मंगलवार को कतरीसराय थाना पहुंची और कतरीसराय पुलिस के सहयोग से लोहराजपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार व कतरीसराय बाजार स्थित शिव साव के पुत्र संगम कुमार के घरों में छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान लोहराजपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र सुजीत कुमार के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया. हालांकि सुजीत कुमार पुलिस के आने की भनक लगने के साथ ही भागने मे सफल रहा. वहीं कतरीसराय बाजार स्थित शिव साव के पुत्र संगम कुमार के घरों मे छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान संगम कुमार को कतरीसराय थाना लाया गया. हालांकि पूछताछ के बाद संगम कुमार को छोड दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










