नेचर सफारी और जू सफारी में पर्यटकों के लिए पानी, दही, ओआरएस व अन्य शीतल पेय उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन
नेचर सफारी और जू सफारी में पर्यटकों के लिए पानी, दही, ओआरएस व अन्य शीतल पेय उपलब्ध

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आअएमडी) का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष राजगीर का तापमान पिछले पांच वर्षों के औसत तापमान से अधिक रहने की संभावना है.

विज्ञापन

राजगीर. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आअएमडी) का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष राजगीर का तापमान पिछले पांच वर्षों के औसत तापमान से अधिक रहने की संभावना है. इस साल अधिकतम तापमान 40 के पार जाने की संभावना है. यह वन्यजीवों के लिए गंभीर चुनौती है. डीएफओ राजकुमार एम ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, खासकर मध्य ग्रीष्मकाल में. वन्यजीवों पर गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए नालंदा वन प्रमंडल द्वारा अनेकों प्रभावी कदम उठाया गया है. अभयारण्य क्षेत्र के अंदर सभी जलाशयों की नियमित सफाई और उसमें पानी भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है, ताकि वन्यजीवों को ताजा पानी उपलब्ध हो सके. डीएफओ ने बताया कि वन्यजीवों के लिए जंगल मार्ग पर यात्रा करते समय गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए सभी वन सड़कों पर नियमित रूप से पानी डालने की व्यवस्था की गयी है. यह प्रक्रिया शीतलन प्रभाव उत्पन्न करेगी. इससे जानवरों को सड़कों को पार करने में आसानी होगी और गर्मी से तनाव कम होगी. इसके अलावे गीली सतहें वन्यजीवों और पर्यटकों दोनों के लिए आरामदायक साबित होगा. इससे वन्यजीवों को सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम आयेगी. यह वन प्रमंडल द्वारा गर्मी के मौसम में वन्यजीवों के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के प्रयासों का हिस्सा है.

राजगीर के नेचर सफारी और जू सफारी के पर्यटकों को गर्मी से बचाव के लिए विभाग द्वारा कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. पानी, दही और अन्य शीतल पेय एवं खाद्य पदार्थ रणनीतिक स्थानों पर उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावे नालंदा वन प्रमंडल द्वारा जगह- जगह उपचार किट के साथ ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्ट (ओआरएस) पानी प्रमुख स्थानों पर रखा गया है. डीएफओ ने बताया कि यह व्यवस्था पर्यटकों को हाइड्रेटेड रहने और स्वास्थ्य समस्याओं में तत्काल सहायता प्रदान करने के लिये किया गया है. गर्मी के इस तपती मौसम में पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नालंदा वन प्रमंडल सदैव तत्पर है.

सफारी भ्रमण करने वाले पर्यटक खुद को रखें हाइड्रेटेड :

डीएफओ राजकुमार एम ने कहा कि नालंदा वन प्रमंडल द्वारा सैलानियों को सुझाव दिया गया है कि वे राजगीर के नेचर सफारी भ्रमण के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी अपने साथ रखें. उन्होंने सलाह दिया है कि उच्च तापमान को देखते हुए शरीर को हाइड्रेटेड रहना आवश्यक है. इससे गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकेगा. डीएफओ ने पर्यटकों से अपील किया है कि सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किये गये हीट वेव से संबंधित दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें. यह दिशा-निर्देश पर्यटकों और वन्यजीवों को अत्यधिक गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन