ePaper

रेल कारखाना कर्मियों ने एनपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

Updated at : 01 Apr 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
रेल कारखाना कर्मियों ने एनपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगाकर किया विरोध

आइआरइएफ के आवाहन पर हरनौत रेल कारखाना के कर्मी ने मंगलवार को यूपीएस, एनपीएस के विरोध मे काला दिवस मनाते हुए अपने वाहों पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. आइआरइएफ के आवाहन पर हरनौत रेल कारखाना के कर्मी ने मंगलवार को यूपीएस, एनपीएस के विरोध मे काला दिवस मनाते हुए अपने वाहों पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि हमारा मोर्चा फ्रंट एंड गेस्ट एनपीएस इन रेलवे जो रेलवे की विभिन्न संघर्षरत यूनियन संगठनों का मेला जिला व समर्थन प्राप्त है एवं जो कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत फ्रंट ब मोर्चा है. उन्होंने बताया कि संगठन के द्वारा एक अप्रैल को ब्लैक डे यानी काला दिवस कार्यक्रम किया गया है. क्योंकि यही वह काला दिन है जब भारत सरकार यूपीएस लागू करने जा रही है. जो कर्मचारियों के हित में नहीं है. सभी कर्मी अपना जिंदगी का महत्वपूर्ण समय सरकार के हाथों दे देते हैं, जबकि बुढ़ापे की लाठी पेंशन खत्म हो चुका है. ऐसे में वे किसकी अधीन और कहां रहेंगे. पेंशन मिलने से उनका जिंदगी भी सलामत रहता है इसलिए रेल कर्मियों को पुरानी पेंशन स्कीम दी जानी चाहिए. भारत सरकार को चाहिए कि जीवन के महत्वपूर्ण 35-40 साल की सेवा के बाद जो जब अपने घर जाए तो सामान पूर्वक जिंदगी जिए. अपना बुढ़ापा बढ़िया से गुजारा कर सके. रेल कारखाना कर्मियों ने शपथ लिया कि जब तक केंद्र सरकार ओपीएस बहाल नहीं करती हैं तब तक हमलोग निरन्तर यूपीएस, एनपीएस का विरोध जारी रखेंगे. इसके तहत एक मई 2025 को विजय बंधू के नेतृत्व में हरनौत एनएमओपीएस की टीम धरना प्रदर्शन हेतू दिल्ली चलने को तैयार हैं. इस मौके पर रविरंजन कुमार, समीर, रमेश, राजीव रंजन, आशुतोष, राजेश, प्रेम प्रकाश, दीपक, राजीव, गजेंद्र, रामाशीष, बिपिन बिहारी, हरी भजन, संजीत, सिंकु, मंटू, ब्रजेश समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन