चांड़े गांव में राजकीय नलकुप बोरिंग गाड़ने में अनियमितता, ग्रामीणों ने रोका काम

Updated:
विज्ञापन
चांड़े गांव में राजकीय नलकुप बोरिंग गाड़ने में अनियमितता, ग्रामीणों ने रोका काम

सदर प्रखंड के चांड़े गांव में खेतों की सिंचाई के लिये राजकीय नलकुप गाड़े जाने में भारी अनियमितता बरते जाने पर किसानों में भारी रोष व्याप्त है.

विज्ञापन

शेखपुरा. सदर प्रखंड के चांड़े गांव में खेतों की सिंचाई के लिये राजकीय नलकुप गाड़े जाने में भारी अनियमितता बरते जाने पर किसानों में भारी रोष व्याप्त है. मंगलवार को किसानों ने ठेकेदार के मनमाने रैवये और कार्य में अनियमितता को लेकर काम को रुकवाते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग डीएम से की है. इस संबंध में ग्रामीणों में कहा कि सोमवार की रात आठ बजे तक यहां इस बोरिंग में पाइप डालने के लिये कोई पाइप नहीं लाया गया था. लेकिन देर रात को प्लास्टिक पाइप मंगवा कर इस बोरिंग में प्लास्टिक पाइप दाल दिया गया है. वहीं, इसे छुपाने के लिये उपर से कुछ लोहे के पाइप को डाल कर जैसे तैसे काम को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. इसके साथ ही इसमें नियमानुसार लोहे का पाइप डालने का नियम है .जिसे रात के अंधेरे में प्लास्टिक पाइप डाल कर लूट खसोट का कार्य किया जा रहा है. वहीं इसमें चार सौ फीट से गहरा बोरिंग होने पर चार सौ फीट पाइप डालना है.इसमें में अनियमिता बरतते हुए कम पाइप डाला गया है. जिससे इस राजकीय नलकूप से ग्रामीणों किसानों के सिंचाई के पटवन की सुविधा में पानी फिरता दिख रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों ने कार्य पर रोक लगाते हुए वरीय अधिकारियों से इसकी जांच पड़ताल करते हुए इसमें सरकार की योजनाओं के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है. जिससे किसानों का पटवन का फायदा मिल सके. ग्रामीणों के काम रोके जाने की शिकायत पर कोरमा थानाध्यक्ष भी स्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी ली.

किसानों में थी खुशी, अब सपनों पर फिर रहा पानी : सदर प्रखंड के चांड़े गांव के उतर सालों से खराब पड़े राजकीय नलकूप की जगह नए बोरिंग गाड़े जाने से खेतों में सिंचाई की सुविधा होने से ख़ुशी की लाहर व्याप्त हो गयी थी. अब इस नलकूप के गाड़े जाने में अनियमितता बरते जाने से ग्रामीणों में निराश व्याप्त हो गयी है. पुरैना पंचायत के मुखिया सतेन्द्र शर्मा ने भी किसानों के हित में अधिकारियों से इसकी जांच कर काम करवाए जाने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीण कैलु सिंह, मिठू सिंह, ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार, अवधेश सिंह, अरविन्द कुमार,मुकेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इस नलकूप का फायदा किसानों को मिल सके ग्रामीण इसी उम्मीद से अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन