चिकसौरा थाना में लाइसेंसी हथियारों का किया गया सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
चिकसौरा थाना में लाइसेंसी हथियारों का किया गया सत्यापन

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है.

विज्ञापन

हिलसा /करायपरसुराय. आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वुधवार को चिकसौरा थाना में भी हथियारों की भौतिक सत्यापन रविन्द्र कुमार का कार्य किया जा रहा है. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हथियार का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. बुधवार को 09 अनुज्ञापित शस्त्र धारकों के हथियारों और कारतूसों का सत्यापन किया गया. उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंसधारी अपने हथियारों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए.जांच के दौरान हत्यारों की स्थिति कारतूस की संख्या और लाइसेंस के नवीनकरण की स्थिति की जांच की गई. इस दौरान बीडीओ अमर कुमार, दारोगा सुबोध राणा की मौजूदगी में लाइसेंसी शस्त्रधारको के हथियारों की जांच की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन