वाहन चोर गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

जिले के अरियरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में छापामारी कर वाहन चोर गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.
शेखपुरा.जिले के अरियरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में छापामारी कर वाहन चोर गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने किया. गिरफ्तार चोर गिरोह की बदमाश की पहचान अस्थावां गांव निवासी मो परवेज आलम के पुत्र दौलत मल्लिक के रूप में की गई है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गत 7 जुलाई को जिले के शेखपुरा-अरियरी सड़क मार्ग पर नवीनगर के समीप गिरफ्तार युवक ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ चालक को चकमा देकर उसका ई-रिक्शा लेकर चंपत हो गया. घटना के संबंध में पीड़ित ई-रिक्शा चालक तथा शेखपुरा शहर के खांडपर मोहल्ला निवासी जगन्नाथ मिस्त्री के पुत्र गणेश मिस्त्री द्वारा स्थानीय थाना में चोरी की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










