ऊर्दू भाषा शांति, प्रेम एवं भाईचारे का प्रतीक : डीएम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिला स्तरीय ऊर्दू कार्यशाला एवं सेमिनार और मुशायरा का आयोजन परेड ग्राउंड में किया गया.
विज्ञापन
शेखपुरा. जिला स्तरीय ऊर्दू कार्यशाला एवं सेमिनार और मुशायरा का आयोजन परेड ग्राउंड में किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम आरिफ अहसन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विधायक विजय सम्राट भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का आगाज जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद खिलाफत अंसारी के इस्तकबालिया खुतबा से किया गया. इस अवसर का जिला उर्दूनमा का विमोचन भी जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया.इस अवसर पर डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्दू भाषा शांति, प्रेम एवं भाई-चारे का प्रतीक है, इसकी जुबान मीठी है. मुशायरा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण घटक है.पुराने समय में भी भारत में महान शायरों के द्वारा अपनी शायरी से महान छाप छोड़ी गई है,जो आज भी श्रोताओं के जुबान पर अपनी उपस्थिति बनाए हुए है. मुशायरे का आगाज प्रोफेसर आरिफ हुसैन, आर डी कॉलेज के द्वारा किया गया. इसके उपरांत विभिन्न शायरों के द्वारा माहौल को खुशनुमा बनाया गया. जिसमें जनाब नसीम राजा उत्तर प्रदेश, जनाब रफीक फुलवारी , जनाब वारिश इस्लामपुरी पटना ,जनाब मोईन झारखंड, जनाब बद्दूर आलम कोलकाता,जनाब परवेज अख्तर कोलकाता, जनाब मोहम्मद तैयब असगर लखीसराय तथा स्थानीय कलाकारों में से जनाब मुस्तफा फिरदौसी एवं जनाब नासूरदुल्लाह नजर शामिल रहे. इसके अलावा मोहतरमा पूर्णिमा कुमारी , जनाब लालकेश्वर ,जनाब राजा कुमार एवं जनाब रवि कुमार के द्वारा अपने कलाकारी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










