ऑटो व कार की टक्कर में दो की मौत

Updated at : 07 Mar 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व कार की टक्कर में दो की मौत

हरनौत थाना क्षेत्र के बिहटा-सकसोहरा पथ स्थित गोनावां पुल के समीप सीएनजी ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों गाड़ियां करीब 30 फुट नीचे गहरी खायी में चली गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत थाना क्षेत्र के बिहटा-सकसोहरा पथ स्थित गोनावां पुल के समीप सीएनजी ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों गाड़ियां करीब 30 फुट नीचे गहरी खायी में चली गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी स्वर्गीय सरयुग पासवान के 58 वर्षीय पुत्र राम प्रवेश पासवान व सकसोहरा थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय बच्चू पासवान के 50 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है. दोनों रिश्ते में साढू लगते हैं. इसमें से विवेक कुमार गांव में ही सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरनौत थाना क्षेत्र के बलवापर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो पर सवार होकर दोनों व्यक्ति लौट रहे थे. तभी प्लस टू हाइस्कूल गोनावां-पोआरी व एपीएचसी गोनावां के बीच में स्थित पुल के समीप कार व ऑटो आपस में टकरा गयी, जिससे दोनों वाहन खाई में जा पलटी़ मौके से ऑटो चालक और कार सवार फरार हो गया, जबकि पानी में डूबकर रामप्रवेश पासवान और विवेक कुमार की मौत हो गई. वहीं अंधेरा होने और पुल के समीप पानी ज्यादा होने के कारण शवों को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. गाड़ी नंबर और पॉकेट में मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गयी. हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है. अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है.वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन