दो आरोपितों को भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
दो आरोपितों को भेजा गया जेल

हरनौत थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया. थाना क्षेत्र के चेरो ओपी अंतर्गत मुसहरी गांव निवासी बंटी कुमार उर्फ छोटे, जो पोक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था, को पुलिस ने रूपसपुर गांव के पास से दबोच लिया. उसके खिलाफ पहले से दर्ज मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी था. लड़की भगाने के मामले में दूसरा गिरफ्तार वहीं दूसरी ओर, थाना क्षेत्र के गर्भूचक गांव निवासी राणा रंजीत प्रसाद का पुत्र संतोष कुमार, जो लड़की भगाने के आरोप में वांछित था, को भी पुलिस ने पकड़ लिया.उसके खिलाफ भी संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन था. थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन