ePaper

करेंडे गांव के किसान धान खरीद नहीं होने से परेशान

Updated at : 27 Dec 2025 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
करेंडे गांव के किसान धान खरीद नहीं होने से परेशान

प्रखंड के सियानी पंचायत अंतर्गत करण्डे गांव के किसान धान की खरीदी नहीं होने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

चेवाड़ा. प्रखंड के सियानी पंचायत अंतर्गत करण्डे गांव के किसान धान की खरीदी नहीं होने से काफी परेशान नजर आ रहे हैं. किसानों का कहना है कि पैक्स द्वारा धान खरीदी शुरू नहीं किए जाने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किसान प्रमोद कुमार उर्फ मुरारी सिंह ने बताया कि पैक्स कर्मियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि धान खरीदी के लिए फिलहाल उनके पास राशि उपलब्ध नहीं है, जिस कारण खरीदारी नहीं की जा रही है.उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति क्विंटल धान पर 9 किलो अतिरिक्त धान की मांग की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है. इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों के बजाय व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है. इस संबंध में उन्होंने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से शिकायत भी की है. वहीं, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बताया कि सियानी पैक्स को धान खरीदी के लिए अभी पर्याप्त राशि नहीं मिली है, जैसे ही राशि उपलब्ध होगी, धान की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन