नवनिर्मित नाला व सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन टीम गठित

Updated at : 14 Jun 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
नवनिर्मित नाला व सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन टीम गठित

नगर निगम ने शुक्रवार को नवनिर्मित नाला व सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तीन अलग-अलग अधिकारियों की टीम बनायी है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नगर निगम ने शुक्रवार को नवनिर्मित नाला व सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तीन अलग-अलग अधिकारियों की टीम बनायी है. नगर निगम के पास अक्सर शिकायत मिल रही थी कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम के नाला व सीवरेज निर्माण के लिए जिन-जिन क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त किया है, वहां -वहां निर्माण के बाद संबंधित लोग फिर से अपना-अपना कब्जा जमा रहे हैं. कुछ दिन पहले नगर निगम ने अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान बहुत से मकान-दुकान के सीढ़ी ध्वस्त कराया था, लेकिन बहुत से अतिक्रमणकारी दोबारा अपने-अपने मकान-दुकान के सीढ़ी निकलाने लगे हैं, जिनके खिलाफ नगर निगम प्रशासन अब सख्ती से पेश आने जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन