असहायों की मदद से बड़ा कोई धर्म नहीं : सम्राट

Updated:
विज्ञापन
असहायों की मदद से बड़ा कोई धर्म नहीं : सम्राट

शेखपुरा विधायक विजय सम्राट ने बुधवार को घाटकोसुम्भा प्रखंड के अकरपुर,मुड़वरिया,बेलौनी,डीहकोसुम्भा,एवं घाटकोसुम्भा गांव पहुंच हजारों गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. शेखपुरा विधायक विजय सम्राट ने बुधवार को घाटकोसुम्भा प्रखंड के अकरपुर,मुड़वरिया,बेलौनी,डीहकोसुम्भा,एवं घाटकोसुम्भा गांव पहुंच हजारों गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. इससे पहले विभिन्न गांव में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद गरीब महिलाओं के बीच बारी-बारी से साड़ियों का वितरण किया. मौके पर राजद विधायक विजय सम्राट ने कहा कि गरीब गुरबों एवं असहायों की मदद से कोई बड़ा धर्म नहीं है.सक्षम लोगों को गरीबों की मदद के लिए सदैव आगे आना चाहिए और इस दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए. इसके साथ उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और इस दिशा में समस्याओं से निजात को लेकर हर संभव कदम उठाने की बात कही. उन्होंने कहा कि शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास एवं समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में उनके द्वारा हर संभव कदम उठाया गया और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो महिलाओं को मां बहिन योजना के तहत प्रतिमाह खाते में 2500 रुपए, विधवा पेंशन धारी को 1500 रुपए एवं दो सौ यूनिट मुफ्त विजली दी जायेगी.इस बार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत तय है और तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे.इस मौके पर राजद कार्यकर्ता रजनीश टाईगर, प्रमोद यादव, राजहंस उर्फ पन्नू गोप, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर महतो,पवन यादव, आलोक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन