ताड़ पेड़ से गिरकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ताड़ पेड़ से गिरकर युवक की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोणार्क नगर निवासी कारू चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र इन्द्रण कुमार की दर्दनाक मौत हो गई है.

विज्ञापन

राजगीर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कोणार्क नगर निवासी कारू चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र इन्द्रण कुमार की दर्दनाक मौत हो गई है. यह हादसा उस समय हुआ जब वह ताड़ का रस निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था. बताया जाता है कि इन्द्रण रोज़ की तरह सुबह ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार इन्द्रण कुमार मेहनती युवक था. वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए ताड़ का रस निकालने का कार्य करता था. उसकी अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. उनके निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. यह घटना ताड़ रस निकालने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन