जिले के 267 सीआरसी में हुई मशाल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
जिले के 267 सीआरसी में हुई मशाल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत

गुरुवार को जिले के सभी 267 सीआरसी केन्द्रों में छात्र- छात्राओं के लिए मशाल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. गुरुवार को जिले के सभी 267 सीआरसी केन्द्रों में छात्र- छात्राओं के लिए मशाल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है. इसके पूर्व जिले के सरकारी विद्यालयों में मशाल खेल प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है. विद्यालय स्तर पर चयनित खिलाड़ी सीआरसी स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं . इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो शाहनवाज ने बताया कि जिले के कुल 267 संकुल संसाधन केन्द्रों में मशाल खेल प्रतियोगिता- 2024 के तहत अंडर- 14 तथा अंडर- 16 बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इसके लिए जिला स्तर से भी सहयोग किया जा रहा है. प्रत्येक सीआरसी विद्यालय में 19 से 31 मई 2025 तक की अवधि में सुविधानुसार 03 दिन मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रतियोगिता आयोजन में खर्च होने वाली राशि सभी सीआरसी को उपलब्ध करा दिया गया है. मशाल प्रतियोगिता सीआरसी स्तर पर कराने के बाद प्रतियोगिता की फोटोग्राफ जिला शिक्षा कार्यालय को भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. प्रतियोगिता में पांच खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है. इसके अंतर्गत बच्चों के बीच अंडर- 14 तथा अंडर -16 आयुवर्ग में बालक तथा बालिका वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता होगी. खेल विधाओं में एथलेटिक्स- 60/600 मीटर, 100/800 मीटर, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, साईकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन