बिहारशरीफ : हरनौत में मानसून की सुस्ती से धान रोपाई प्रभावित, अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही लक्ष्य पूरा

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

खेत में बोई गई फसल

Harnaut Paddy Transplanting : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में मानसून की धीमी रफ्तार धान की रोपाई पर भारी पड़ रही है. कई खेत सूखे हैं और किसान निजी साधनों के सहारे खेती कर रहे हैं. इस बार धान की रोपाई का लक्ष्य प्रभावित होने की आशंका है.

विज्ञापन

Harnaut Paddy Transplanting : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में मानसून की धीमी रफ्तार का असर धान की रोपाई पर साफ दिखाई देने लगा है. पर्याप्त बारिश नहीं होने से कई खेत अब भी सूखे पड़े हैं, जबकि किसान निजी मोटर और सरकारी पंपसेट के सहारे खेती का काम पूरा करने में जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानसून की सुस्ती से धान रोपाई की रफ्तार धीमी

दरअसल, जिले के हरनौत प्रखंड क्षेत्र में मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण धान की रोपाई और फसलों की बढ़वार प्रभावित होने लगी है. जुलाई का 18 दिन बीत जाने के बावजूद प्रखंड में धान की रोपाई अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई के अंत तक स्वस्थ नर्सरी की रोपाई होने पर बेहतर उत्पादन की संभावना रहती है.

बारिश नहीं होने से कई खेत अब भी सूखे

पर्याप्त बारिश नहीं होने से प्रखंड के कई खेत अब भी सूखे पड़े हैं और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि कई किसान निजी मोटर और सरकारी पंपसेट के सहारे खेतों में धान की रोपाई का कार्य कर रहे हैं, ताकि खेती का काम समय पर पूरा किया जा सके.

इन गांवों में तेज हुई धान रोपाई

कल्याण बिगहा, बिरजू मिल्की, द्वारिका बिगहा, सरथा, पोआरी, चेरो, नेहुसा बिगहा, शेरपुर, गोनावां और पोरई समेत कई प्रमुख कृषि प्रधान गांवों में धान की रोपाई की रफ्तार तेज है. गांवों में सुबह से दोपहर तक महिलाएं और पुरुष खेतों में धान की रोपाई करते नजर आ रहे हैं.

12,123 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य, अब तक 50 प्रतिशत रोपाई

प्रखंड कृषि पदाधिकारी तारकेश्वर राम ने बताया कि इस वर्ष हरनौत प्रखंड में 12,123 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि बारिश की कमी के कारण लक्ष्य प्रभावित होता दिख रहा है. अब तक कुल लक्ष्य का लगभग 50 प्रतिशत ही पूरा हो सका है. उन्होंने किसानों से अपील की कि स्वस्थ नर्सरी की रोपाई इसी माह के अंत तक अवश्य पूरी कर लें.

Also Read : बिहारशरीफ : हरनौत स्टेशन पर मौसा-मौसी को लेने गया युवक, लौटा तो गायब थी बाइक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन