ePaper

गोनावां में स्वच्छता परिसर का लोकार्पण

Updated at : 09 Jan 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
गोनावां में स्वच्छता परिसर का लोकार्पण

हरनौत प्रखंड के गोनावां पंचायत में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सीबी एंड आईसी के जिला सलाहकार रोहित कुमार, गोनावां पंचायत के मुखिया अमरेश उपाध्याय समेत अन्य के द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर ( सामूदायिक शौचालय ) का लोकार्पण किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड के गोनावां पंचायत में शुक्रवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के सीबी एंड आईसी के जिला सलाहकार रोहित कुमार, गोनावां पंचायत के मुखिया अमरेश उपाध्याय समेत अन्य के द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर ( सामूदायिक शौचालय ) का लोकार्पण किया गया. यह परिसर वार्ड संख्या दो के महादलित टोला में बना है. वहीं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान(एलबीएसएम ) के प्रखंड सम्वयनक (बीसी) प्रियदर्शनी ने बताया कि यह 1.80 लाख की लागत से बना है. इसमें एक ही भवन में दो-दो महिला-पुरूष जबकि एक दिव्यांग के लिए शौचालय का चैंबर है. कुल पांच यूनिट शौचालय का निर्माण होने से ग्रामीणों को सहूलियत होगी. फीता काट कर सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण करने के बाद जिला सलाहकार श्री कुमार व मुखिया श्री उपाध्याय ने समीप के लोगों को जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन