अंडे की कीमत में मामूली गिरावट

जिले में अंडे की कीमत में मामूली राहत देखने को मिली है. पिछले दो सप्ताह से प्रति अंडा थोक कीमत आठ रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन गुरुवार से प्रति अंडा 35 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है.
बिहारशरीफ. जिले में अंडे की कीमत में मामूली राहत देखने को मिली है. पिछले दो सप्ताह से प्रति अंडा थोक कीमत आठ रुपये तक पहुंच गई थी, लेकिन गुरुवार से प्रति अंडा 35 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. इससे उपभोक्ताओं और खुदरा विक्रेताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि अब तक इससे अंडा खाने वाले को लाभ नहीं मिलना शुरू हुआ है. दुकानदारों के अनुसार सामान्य दिनों में अंडा 4.50 से 5 रुपये प्रति पीस बिकता है, लेकिन ठंड बढ़ते ही मांग में जबरदस्त उछाल आया और कीमत आठ रुपये तक पहुंच गई. बढ़ती कीमत को देखते हुए कई थोक कारोबारियों ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से अंडों की आपूर्ति शुरू कर दी, जिसके चलते बाजार में उपलब्धता बढ़ी और दाम में गिरावट आने लगी. अंडा कारोबारी पंकज कुमार का कहना है कि बीते पांच वर्षों में जिले में अंडा उत्पादन लगभग आत्मनिर्भर हो चुका है, लेकिन ठंड के मौसम में अंडों की मांग में करीब 60 प्रतिशत तक की वृद्धि हो जाती है. अचानक बढ़ी मांग के कारण स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं पर दबाव बढ़ गया था. फिलहाल बाहरी राज्यों से सप्लाई बढ़ने के कारण बाजार संतुलन की ओर लौट रहा है. व्यापारियों का मानना है कि यदि बाहरी आपूर्ति बनी रही, तो आने वाले दिनों में अंडे की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में स्थिरता आएगी. लेकिन अंडा उत्पदानकर्ताओं को मुश्किल बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




