परबलपुर के नये थानाध्यक्ष ने लिया पदभार

Updated:
विज्ञापन
परबलपुर के नये थानाध्यक्ष ने लिया पदभार

संजीव कुमार सिंह ने नए थानाध्यक्ष के रूप में रविवार की शाम परवलपुर थाने में पदभार ग्रहण किया़

विज्ञापन

परवलपुर. संजीव कुमार सिंह ने नए थानाध्यक्ष के रूप में रविवार की शाम परवलपुर थाने में पदभार ग्रहण किया़ पदभार ग्रहण करने के बाद थाने के सभी पुलिस कर्मियों से औपचारिक जान पहचान की, उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया़ नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारियों व पुलिस वलों के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिए़ नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी़ विदित हो पुराने थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह का राजगीर स्थानांतरण होने के बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने परवलपुर का कमान राजगीर के पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को सौंपी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन