ePaper

हाइमास्ट लाइट से नगर पंचायत हुआ जगमग

Updated at : 24 Jul 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
हाइमास्ट लाइट से नगर पंचायत हुआ जगमग

नगर पंचायत परवलपुर की सड़क सड़के हाई मास्ट लाइट से जगमग हो गई है. नगर पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण में आठ स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगा दिया गया है.

विज्ञापन

परवलपुर. नगर पंचायत परवलपुर की सड़क सड़के हाई मास्ट लाइट से जगमग हो गई है. नगर पंचायत क्षेत्र में प्रथम चरण में आठ स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगा दिया गया है. इस संबंध में परवलपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामवृक्ष यादव ने बताया कि पहले चरण में नगर पंचायत मुख्यालय परवलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक मोड़, सब्जी मंडी एवं बेन मोड़ पर एवं वार्ड नंबर 4 के बानाबिगहा गाँव, वार्ड संख्या 2 के शंकरडीह गांव, वार्ड संख्या 3 के बड़ीमठ एवं वार्ड संख्या 5 के सीताबिगहा गाँव में हाई मास्ट लाइट लगा दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि अगले चरण में नगर पंचायत के अन्य जगहों पर हाई मास्ट लाइट लगा दिए जाएंगे और आने वाले समय में और भी विकास कार्य कर आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा. मुख्य पार्षद रामबृक्ष यादव ने बताया कि नगर पंचायत मुख्यालय परवलपुर बाजार क्षेत्र में 52 जगहों पर सीसीटीवी के साथ अधिसंख्य बिजली पोलों पर साधारण लाइट लगा दिया गया है जिससे रात्रि में बाजार जगमग रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन