नगर परिषद ने 20 एजेंडों पर लगायी मुहर

Updated at : 08 Mar 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
नगर परिषद ने 20 एजेंडों पर लगायी मुहर

शनिवार को नगर परिषद के बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सभापति जीरो देवी ने की इस बैठक में सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधायक कौशल किशोर भी शामिल हुए.

विज्ञापन

राजगीर. शनिवार को नगर परिषद के बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सभापति जीरो देवी ने की इस बैठक में सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधायक कौशल किशोर भी शामिल हुए. पहली बार नगर परिषद की बैठक में 21 एजेंडों पर चर्चा की जायेगी. सभी एजेंडों को ध्वनि मत से पारित किया गया. बैठक में पुलिया निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सार्वजनिक तालाब व कुओं का जिर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण, कुबड़ी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर एमआरएस एवं कम्पोस्ट के निर्माण पर विचार विमर्श किया गया. पिछले बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव सीसीटीवी कैमरा लगाने पर मुहर लगाया गया था. इस एजेण्डा पर इस बैठक में दुबारा मुहर लगाया गया है. नगर परिषद् क्षेत्र में हाईमास्ट लाईटों के अधिष्ठापन, एसटीपी में मशीनों की मरम्मति एवं खरीदारी, सामुदायिक शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण, साफ-सफाई कार्य, राज्य योजना मद से पार्क निर्माण, रोड निर्माण एवं नाला निर्माण को लेकर बैठक में चर्चा की गयी। इसके अलावे चापाकल मरम्मति एवं रख-रखाव, विद्युत शवदाह गृह का निर्माण, नगर परिषद कार्यालय का सौन्दर्यीकरण, विस्तारित क्षेत्र में डस्टबिन वितरण साफ सफाई से संबंधित मशीनरी एवं जेसीबी, यूनाइटेड फंड से नया सड़क और नाला निर्माण, मेंटेनेंस फंड से नया सड़क नाला, सामुदायिक भवन निर्माण और वार्ड 25 के हनुमान चौक के पास पूर्व मंत्री जंगलात चौधरी के प्रतिमा परिसर का सौन्दर्यीकरण आदि पर विचार विमर्श किया गया. सूत्रों के अनुसार इन 20 एजेण्डों में कई एजेण्डों पर पिछले बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किये जा चुके हैं. इनमें कई योजना ऐसे हैं, जिनकी निविदा निकाली जा चुकी है. इस बैठक में सांसद और विधायक के अलावे उपसभापति मुन्नी देवी, वार्ड पार्षद डॉ अनिल कुमार, महेंद्र यादव, अनीता सिन्हा श्यामदेव राजवंशी सहित सभी वार्ड पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार सहित नगर परिषद के सभी पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक के बाद सभी जनप्रतिनिधियों को शहर के सबसे महंगे होटल में भोजन कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन