माले व किसान महासभा ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
माले व किसान महासभा ने किया प्रदर्शन

बाढ़ सुखाड़ का स्थायी समाधान बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि एवं बाढ़ से हुई किसानों के फसल क्षती का मुआवजा एवं अनुमंडल में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरूवार को अनुमंडल मुख्यालय पर भाकपा माले और किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हिलसा. बाढ़ सुखाड़ का स्थायी समाधान बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि एवं बाढ़ से हुई किसानों के फसल क्षती का मुआवजा एवं अनुमंडल में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरूवार को अनुमंडल मुख्यालय पर भाकपा माले और किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड सचिव अरुण यादव एवं किसान महासभा के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव ने किया. यह प्रदर्शन काली स्थान से निकलकर वरुण तल सिनेमा मोड, योगीपुर मोड होते हुए अनुमंडल मुख्यालय पर सभा में तब्दील हो गई. कार्यक्रम को रविंद्र पासवान,शिव शंकर प्रसाद , मुनीलाल यादव रामदास अकेला, ब्रह्मदेव प्रसाद,संजय पासवान,चुन्नू चंद्रवंशी,क्रांति प्रकाश, कामेश्वर प्रसाद, विजय यादव, उमेश जमादार, जयप्रकाश पासवान, शंकर प्रसाद व दिनेश पासवान आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन