इलाज के दौरान जख्मी युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक सुजीत कुमार की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह मौत हो गई.
इसलामपुर. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक सुजीत कुमार की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह मौत हो गई. जख्मी युवक के निधन की खबर घर पर पहुचते ही परिवार में कोहराम मच गया. युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरावा गांव निवासी मनोरंजन कुमार के 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार सुजीत कुमार विगत 23 दिसंबर को इस्लामपुर से हिलसा कोर्ट जा रहा था. इस दौरान रास्ते में एकंगर सराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव के समीप बोलरों और बाइक की टक्कर से सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए एकंगर सराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जख्मी युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जहा इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह युवक की मौत हो गई. युवक की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. एकंगर सराय में सड़क हादसे का शिकार हुए युवक सुजीत का शव बुधवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. विलाप से माहौल गमगीन था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




