ePaper

बालक दिव्यकृति को मिला अपना परिवार, यूपी के परिवार ने लिया गोद

Updated at : 19 May 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
बालक दिव्यकृति को मिला अपना परिवार, यूपी के परिवार ने लिया गोद

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान शेखपुरा में पल रहे बालक दिव्यकृति को मां की ममता मिल गई है.

विज्ञापन

शेखपुरा. विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान शेखपुरा में पल रहे बालक दिव्यकृति को मां की ममता मिल गई है. सात माह के बालक दिव्यकृति को दत्तक ग्रहण नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के एक सिंगल मदर को नियमानुसार गोद दिया गया. डीएम के कक्ष में सोमवार को यूपी से आए ग्रहण करने वाले परिवार को नियमनुसार गोद दिया गया. इस अवसर पर डीएम आरिफ अहसन ने बताया कि बालक की देखभाल सात महीने से विशिष्ट दत्तक ग्रहण शेखपुरा में हो रही थी और सभी नियमों का पालन करते हुए बालक को यूपी के एक परिवार को गोद दिया गया है. उन्होंने बताया कि बालक का उचित देखभाल हो रहा है या नहीं इसके लिए तीन साल तक फलोआप भी कराया जाएगा. दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के वक्त डीएम के कार्यालय कक्ष में बालक की किलकारी गूंजने लगी और उपस्थित सभी पदाधिकारियों के चेहरे खिल उठे. जिले के लिए यह पहला मौका है जब किसी बच्चे का जे जे एक्ट और दत्तक ग्रहण नियमों का पालन करते हुए एडॉप्शन किया गया है. इससे पूर्व शेखपुरा में पाए जाने वाले अनाथ या परित्यक्त बालक को नवादा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा जाता था और वहां के के डीएम द्वारा गोद देने की प्रक्रिया की जाती थी. अब शेखपुरा में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान खुल गया है और शेखपुरा जिले में पाए जाने वाले परित्यक्त नवजात या भूले- भटके बालक शेखपुरा में ही देख -रेख के लिए रखे जाते है तथा यहीं से एडॉप्शन की प्रक्रिया होती है.इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण की सहायक निदेशक श्वेता कौर,सी पी ओ सुरेंद्र कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास,सी डब्लू सी अध्यक्ष किरण शर्मा,वरीय उपसमाहर्ता सरोज पासवान ,जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन