नालंदा के नए डीईओ हेमचंद्र का शिक्षकों ने किया स्वागत, बेहतर शिक्षा व्यवस्था की जताई उम्मीद

Author Sunil kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ मौजूद शिक्षकों की तस्वीर

Bihar Sharif News : नालंदा में नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र का शिक्षक संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया. शिक्षकों ने लंबित समस्याओं के समाधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई.

विज्ञापन

Bihar Sharif News : बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, नालंदा के तत्वावधान में नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) हेमचंद्र का जिला शिक्षा कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह कांत के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

पहले भी नालंदा में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रभारी रीतेश कुमार ने कहा कि हेमचंद्र इससे पहले नालंदा में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील पदाधिकारी के रूप में पहचान बनाई थी. उन्होंने शिक्षकों के साथ समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करते हुए सभी का विश्वास जीता था. डीईओ के रूप में उनकी दोबारा नालंदा में पदस्थापना से जिले के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है.

लंबित समस्याओं के समाधान की जताई उम्मीद

संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत सिंह कांत ने कहा कि शिक्षकों को उम्मीद है कि नए जिला शिक्षा पदाधिकारी विभाग की लंबित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे. साथ ही जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि हेमचंद्र के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा.

शिक्षकों को दिया निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा

जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा विभागीय निर्देशों का पालन करें. उन्होंने कहा कि शिक्षक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखें. सभी मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा.

बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शशिप्रभा सिन्हा, जिला कार्यालय सचिव अजीत कुमार, जिला संयोजक के.के. ब्रह्मचारी, उप संयोजक अमित कुमार, जिला महासचिव नवल किशोर शर्मा, प्रखंड सचिव अमित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, शंभु कुमार, राजीव रंजन कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष छठु पासवान, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : मंत्री दीपक प्रकाश आएंगे शेखपुरा, तैयारियों में जुटे रालोमो कार्यकर्ता



विज्ञापन
सुनील कुमार

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन