विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

थरथरी थाना क्षेत्र के वस्तापर गांव में विवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
थरथरी. थरथरी थाना क्षेत्र के वस्तापर गांव में विवाहिता आरती कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के बाद 4 महीने के बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया है. मामला थरथरी थाना क्षेत्र के वस्तापर गांव का है. गया जिला, अतरी थाना इलाके के डिहुरी निवासी मृतिका 20 वर्षीच आरती कुमारी के माँ जीरा देवी ने अपनी बेटी आरती का विवाह डेढ साल पहले सोहन कुमार से किया था, जो कि थरथरी थाना क्षेत्र के वस्तापर का निवासी है. आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज की कमी को लेकर प्रताड़ित करने लगे. परिजनों का कहना है कि गुरूवार को देर शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने आरती को जहर दे दिया. जब उसकी हालत बिगड़ गई, तो परिजन उसे पटना निजी अस्पताल में भर्ती करा इलाज कराने लगे. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी उमाशंकर मिश्रा ने कहा है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि जीरा देवी ने मृतका के पति ,सास ,ससुर ,भैंसुर, ननद, नंदोषी पर हत्या का आरोप लगाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




