एसयू कॉलेज हिलसा में सभी विषयों में पीजी की मांग, छात्र जदयू ने मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर मंत्री श्रवण कुमार से मिला छात्र जदयू का प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

मांग को लेकर मंत्री श्रवण कुमार से मिला छात्र जदयू का प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

छात्र जदयू का प्रतिनिधिमंडल बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से मिला और एस.यू. कॉलेज, हिलसा में सभी विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने की जोरदार मांग की. यह कदम क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने की मजबूरी को खत्म कर सकता है.

विज्ञापन

Hilsa SU College PG Courses : एस.यू. कॉलेज, हिलसा में सभी विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मिला.

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधीन संचालित एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि एस.यू. कॉलेज हिलसा अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय है, लेकिन यहां सभी विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

इसके कारण हिलसा एवं आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बिहारशरीफ, पटना और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

अन्य विषयों में भी कक्षाएं शुरू करने की आवश्यकता

छात्र नेताओं ने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय द्वारा हिंदी, मनोविज्ञान एवं रसायन शास्त्र विषयों में पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति दी गई है, जो छात्रों के संघर्ष की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. हालांकि, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, पाली सहित अन्य विषयों में भी स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही अनुमंडल में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके.

मंत्री श्रवण कुमार का आश्वासन और कुलपति से वार्ता

मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा.

छात्र जदयू का अभियान जारी रहने का संकल्प

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छात्र जदयू शिक्षा के अधिकार और छात्रहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करता रहा है और जब तक एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू नहीं हो जाती, तब तक उनका अभियान जारी रहेगा.

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लेकर क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को राहत देगा.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन