शेखपुरा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
शेखपुरा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

Sheikhpura News: जिले के शेखपुरा नगर क्षेत्र के बाजितपुर पुलिस लाइन के समीप संचालित दिब्यांश हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद एक 23 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई. इसको लेकर परजिनों ने जमकर हंगामा मचाया.

विज्ञापन

Sheikhpura News🙁रंजीत कुमार) जिले के शेखपुरा नगर क्षेत्र के बाजितपुर पुलिस लाइन के समीप संचालित दिब्यांश हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद एक 23 वर्षीय प्रसूता की मौत हो गई. इसको लेकर परजिनों ने जमकर हंगामा मचाया.

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि चेवाड़ा बाजार निवासी पुरुषोत्तम कुमार की 23 वर्षीय पत्नी रीमा कुमारी को इस अस्पताल में डिलीवरी हेतु भर्ती कराया गया था. महिला का नैहर समीप का पूरनकामा गांव था. उसे डिलेवरी हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

घटना कैसे घटित हुआ

जहां सिजेरियन डिलीवरी से रीमा कुमारी का प्रसव कराया गया.प्रसव के दौरान रीमा कुमारी का अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई. जबकि उसके बच्चे को सुरक्षित है. परिजन मौत में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं . हंगामा की खबर पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में पाने में जुटी हुई है.

घटना पर परिजनों ने क्या बताया?


हंगामा कर रहे परिजनों ने बताया कि प्रसूता की मौत रात्रि में ही हो गई थी. लेकिन चिकित्सक और कर्मियों ने उसे छुपा कर रखा और परिजनों को इसकी जानकारी सोमवार की सुबह दी. इतना ही नहीं मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इलाज के पैसे वसूली के लिए भी परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा था.

इस घटना के बाद हंगामा कर रहे लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस को भी भीड़ को शांत कराने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

Also Read: गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, जहर खिलाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन