रोजगार मेले में 37 अभ्यर्थियों का चयन

Updated at : 28 Feb 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
रोजगार मेले में 37 अभ्यर्थियों का चयन

जिला नियोजनालय के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र शेखपुरा परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा.जिला नियोजनालय के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र शेखपुरा परिसर में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा रॉय के द्वारा किया गया. नियोजन मेला में कुल 03 नियोजकों के द्वारा भाग लिया गया ,जिसमें डिलीवरी लिमिटेड पटना, गार्जियंस सिक्योरिटी एंड फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड एवं डी एस ई टी एस प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. कुल 160 विभिन्न पदों पर रिक्तियों के विरुद्ध कंपनियों को प्राप्त 80 आवेदनों के आलोक में अंतिम रूप से रोजगार के लिए इच्छुक 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इस अवसर पर नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी जिला अंतर्गत कई नियोजन मेला का आयोजन कराकर बहुत सारे रोजगार हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान कराया गया. आज का भी यह कार्यक्रम सफल रहा. उन्होंने खासकर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार की कमी नहीं है, जरूरत है तो हुनरमंद हाथ की. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आज के बाजार के जरूरत के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण जरूर सीखें. सरकार के द्वारा भी कौशल प्रशिक्षण के लिए कई योजना चलाई जा रही है. उन्होंने इसका लाभ लेने की अपील युवाओं से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन