ePaper

आठ जनवरी तक स्थगित रहेगी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई

Updated at : 04 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
आठ जनवरी तक स्थगित रहेगी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई

जिले में अत्यधिक ठंड, कम तापमान, एवं घने कोहरे छाये रहने की स्थिति में जिला दण्डाधिकारी, नालन्दा कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (कोचिंग संस्थान सहित ) में कक्षा 08 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को 08 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में अत्यधिक ठंड, कम तापमान, एवं घने कोहरे छाये रहने की स्थिति में जिला दण्डाधिकारी, नालन्दा कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (कोचिंग संस्थान सहित ) में कक्षा 08 तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों को 08 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया है. इसके साथ-साथ कक्षा 09 से 12 की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है. प्री बोर्ड तथा बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाओं तथा परीक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा. उक्त आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने दी. उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया है कि उपरोक्त आदेश के अनुरुप शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाय. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी जिला दंडाधिकारी नालंदा के द्वारा 31 दिसंबर 2025 तक फिर 03 जनवरी तक जिले के प्री स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अत्यधिक ठंड के कारण स्थगित की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन