शांतिपूर्ण छठ पर्व संपन्न कराने को ले सदर एसडीओ ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण छठ पर्व संपन्न कराने को ले सदर एसडीओ ने की बैठक

सदर अनुमंडल पदाधिकारी वैभव काजले नितिन की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी छठ पर्व को लेकर स्मार्ट सिटी भवन बिहारशरीफ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सदर अनुमंडल पदाधिकारी वैभव काजले नितिन की अध्यक्षता में मंगलवार को आगामी छठ पर्व को लेकर स्मार्ट सिटी भवन बिहारशरीफ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सदस्यों से उक्त पर्व के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समस्याओं को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया. सदस्यों द्वारा बैठक में कई महत्वपूर्ण बातें रखी गई. जिसमें सभी महत्वपूर्ण मार्गो की साफ सफाई एवं आवश्यक मरमति की बात रखी गई. इस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवश्यक मरमती एवं साफ सफाई कराने का आश्वासन दिया गया. इसी प्रकार सभी महत्वपूर्ण छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुरूष-महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की गयी. इसी प्रकार सदस्यों के द्वारा छठ मार्गो तथा छठ घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, गोताखोर की प्रतिनियुक्त, वैरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय एवं आवश्यकता अनुसार एसडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्ति करने की भी मांग की गयी, जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सदस्यों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि जो भी प्रश्न सदस्यों द्वारा उठाया गया है. उनका यथासंभव निराकरण किया जायेगा. सदस्यों से भी अनुरोध किया गया कि प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्व को बहुत ही अच्छे ढंग से मनायें. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहारशरीफ, पुलिस उपाधीक्षक यातायात नालंदा, थाना अध्यक्ष बिहार, लहेरी, सोहसराय, अंचल अधिकारी बिहारशरीफ, बीडीओ एवं सीओ हरनौत तथा अस्थावां, सिटी मैनेजर बिहार शरीफ एवं उप नगर आयुक्त बिहारशरीफ आदि विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन