रोटरी क्लब ऑफ नालंदा का पदस्थापन समारोह संपन्न, गगन विरमानी बने नए अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम  में शामिल रोटेरियन, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब आँफ नालंदा के सचिव दिग्विजय नारायण सिंह | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब आँफ नालंदा के सचिव दिग्विजय नारायण सिंह.

रोटरी क्लब ऑफ नालंदा के आठवें पदस्थापन समारोह में गगन विरमानी ने नए अध्यक्ष का पदभार संभाला. समारोह में सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट सदस्यों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Biharsharif News : बिहारशरीफ रोटरी क्लब ऑफ नालंदा का आठवां पदस्थापन समारोह एवं रोटरी जिला 3250 की जिला गवर्नर का आधिकारिक दौरा रविवार देर रात राजगीर स्थित होटल इंडो होक्के में आयोजित किया गया. समारोह में जिला गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग मुख्य अतिथि, जिला गवर्नर नामित रोटेरियन डॉ. अजय कुमार विशिष्ट अतिथि तथा सहायक जिला गवर्नर रोटेरियन जोसेफ टी.टी. विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

सेवा कार्यों का प्रस्तुत किया गया प्रतिवेदन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और रोटरी प्रार्थना से हुई. इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार और निवर्तमान सचिव राजीव रंजन ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि क्लब ने सात नए सदस्यों को जोड़ा, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं.

गगन विरमानी ने संभाला अध्यक्ष पद

समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार ने अध्यक्षीय दायित्व रोटेरियन गगन विरमानी को सौंपा, जबकि निवर्तमान सचिव राजीव रंजन ने सचिव पद का कार्यभार रोटेरियन दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ टन्नू सिंह को सौंपा. नए अध्यक्ष गगन विरमानी ने सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया. वहीं नए सचिव दिग्विजय नारायण सिंह ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत की.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य हुए सम्मानित

समारोह में वर्ष का उत्कृष्ट रोटेरियन सम्मान दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ टन्नू को तथा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन सम्मान डॉ. अजीत कुमार सिंह को प्रदान किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में राजीव रंजन ने आयोजन प्रभारी की भूमिका निभाई, जबकि संचालन डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया.

सेवा और सामाजिक बदलाव का दिया संदेश

मुख्य अतिथि अनु नारंग ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है. उन्होंने नए नेतृत्व से इसी सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया. जिला गवर्नर नामित डॉ. अजय कुमार, सहायक जिला गवर्नर जोसेफ टी.टी. और पूर्व जिला गवर्नर संदीप नारंग ने भी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. समारोह में रोटरी क्लब बिहारशरीफ, तथागत, राजगीर, शेखपुरा सेंट्रल, नवादा, नवादा राजश्री तथा इनर व्हील क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन