सदर अंचलाधिकारी की तैनाती की गुहार

लंबे समय से जिला मुख्यालय के सदर अंचलाधिकारी के पद खाली रहने को लेकर अवगिल गांव के चंद्रभूषण शर्मा ने जमुई सांसद अरुण भारती से इस पद पर स्थायी अंचलाधिकारी तैनौती करने संबंधी गुहार लगाई है.
शेखपुरा. लंबे समय से जिला मुख्यालय के सदर अंचलाधिकारी के पद खाली रहने को लेकर अवगिल गांव के चंद्रभूषण शर्मा ने जमुई सांसद अरुण भारती से इस पद पर स्थायी अंचलाधिकारी तैनौती करने संबंधी गुहार लगाई है. अंचलाधिकारी के पद खाली रहने के कारण सदर अंचल में भूमि के दाखिल-खारिज, परिमार्जन के साथ-साथ अन्य कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि चंद्रभूषण शर्मा के आवेदन पर जमुई सांसद अरुण भारती ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को इस मामले में सदर अंचलाधिकारी के तैनाती को लेकर अनुशंसा की है. उन्होंने इस संबंध में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राजस्व भूमि सुधार विभाग के सचिव को जल्द से जल्द यहां अंचलाधिकारी की तैनाती करने को कहा है. फिलहाल सदर अंचलाधिकारी का कार्य बगल के अंचलाधिकारी के प्रभार में संचालित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










