राजगीर-खगड़िया स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन आज से

राजगीर से खगड़िया के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू हो रहा है. यह ट्रेन नौ से 31 दिसंबर तक चलेगी.
शेखपुरा. राजगीर से खगड़िया के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू हो रहा है. यह ट्रेन नौ से 31 दिसंबर तक चलेगी. इस संबंध में रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है. शेखपुरा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक भागवत रविदास ने बताया कि यह ट्रेन नौ सितंबर से चलेगी, जिसका ठहराव शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर दिया गया है. अब जिलावासियों को जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. वहीं, राजगीर जाने के लिए भी अब लोग ट्रेन से सफर कर सकेंगे. बताया गया कि 03266/03265 अप/डाउन राजगीर खगड़िया स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




