नूरसराय में बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी

नूरसराय बाजार के साेहसराय ढलान मोहल्ले में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया.
बिहारशरीफ. नूरसराय बाजार के साेहसराय ढलान मोहल्ले में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित सत्येंद्र चौधरी ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि 15 अप्रैल को उनका परिवार हरनौत में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. घर में केवल उनकी वृद्ध मां मौजूद थी. नूरसराय ट्रेनिंग स्कूल के पास परिवार का सब्जी और फल की दुकान है. शुक्रवार की सुबह उनकी मां दुकान लगाने के लिए घर से बाहर गयी थी. सत्येंद्र चौधरी ने कहा कि जब वे परिवार के साथ करीब आठ बजे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. घर में प्रवेश करने पर पता चला कि गोदरेज भी खुली हुई है और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज में रखे तीन जोड़े पायल और साढ़े छह लाख रुपये गायब थे. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चोरी की घटना का अनुसंधान जारी है. उन्होंने कहा कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके घरों में भी छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पड़ताल के दौरान सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों के बयानों को भी रिकॉर्ड किया जा रहा है. पुलिस का उद्देश्य चोरी के मामले में दोषियों को जल्द पकड़ना और चोरी गई संपत्ति को बरामद करना है. स्थानीय लोग इस चोरी की घटना से परेशान हैं और उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




