संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज

संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए हिलसा प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं. गुरुवार की देर संध्या हिलसा के प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में संभावित बाढ़ के मध्य एनआईडी और तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई,

विज्ञापन

हिलसा. संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए हिलसा प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं. गुरुवार की देर संध्या हिलसा के प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय में संभावित बाढ़ के मध्य एनआईडी और तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई, बैठक में बाढ़ से पूर्व तैयारी के साथ-साथ बाढ़ के दौरान होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई, बीडीओ ने सभी उपस्थित लोगों से संभावित बाढ़ के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने बताया कि गुरुवार को फल्गु नदी में बाढ़ का पानी आ गया है कभी भी हिलसा के पश्चिमी इलाका लोकायन नदी में बाढ़ का पानी आ सकता है, उन्होंने कहा कि समय रहते उचित कदम उठाकर ही जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है. विभागीय अभियंताओं ने तटबंधों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और उनके रखरखाव एवं मजबूतीकरण के लिए चल रहे कार्यों पर प्रकाश डाला. जिसमें जिला से आवश्यक निर्देशों का पालन करने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को आदेश दिया गया कि साथ ही साथ सभी को हिलसा अनुमंडल मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया, बैठक की अध्यक्षता हिलसा अंचल पर अधिकारी मोहम्मद इकबाल अनवर एवं संचालन हिलसा प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने किया बैठक में राजस्व कर्मचारी अर्जुन कुमार, राजस्व कर्मचारी निरंजन कुमार, राजस्व कर्मचारी विशाल कुमार, राजस्व कर्मचारी दुर्गेश कुमार, समेत कई कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन