ePaper

संजय चौहान हत्याकांड के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 24 Jun 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
संजय चौहान हत्याकांड के आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

किराना व्यवसायी संजय चौहान हत्याकांड के मामले में अरियरी थाना पुलिस ने सोमवार को बेलछीबीघा गांव पहुंचकर हत्या आरोपित चंद्रिका चौहान घर ढोल-बाजे के साथ पहुंचकर घर पर इश्तहार चस्पा किया.

विज्ञापन

शेखपुरा. किराना व्यवसायी संजय चौहान हत्याकांड के मामले में अरियरी थाना पुलिस ने सोमवार को बेलछीबीघा गांव पहुंचकर हत्या आरोपित चंद्रिका चौहान घर ढोल-बाजे के साथ पहुंचकर घर पर इश्तहार चस्पा किया. आठ अक्तूबर 2023 को संजय चौहान की हत्या कर दी गयी थी. इस मौके पर अरियरी थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्यां में पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे. थाना अध्यक्ष ने बताया की बेलछी बीघा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय चौहान की निर्मम हत्या कर दी गयी थी. इसके लाश को रस्सी से बांध कर बधार में एक सुनसान कुँए में फेंक दिया गया था. लाश कुएं में पाए जाने पर उसे डीजल पंप से सुखाकर लाश को निकाला गया था. इस मामले में गांव के कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिसमें चंद्रिका चौहान को छोड़कर सभी आरोपी अदालत की शरण में जा चुके हैं, लेकिन चंद्रिका चौहान फरार चल रहा है. इसी को लेकर न्यायालय के आदेश पर वारंट चस्पा किया गया है.

पांच अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया

चेवाडा. मारपीट और दलित उत्पीड़न के अलग- अलग मामलों में लंबे अरसे से फरार पांच अभियुक्तों के घरों पर पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है. जिसका नेतृत्व करंडे थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने किया. इस बाबत थानाध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि मारपीट के एक पुराने मामले में कई वर्षों से फरार चल रहे छठियारा बेलदरिया गांव निवासी नागो यादव उर्फ गांगो यादव, गौतम यादव, लुचू यादव, अर्जुन यादव के घरों पर इस्तेहार चिपकाया गया, जबकि छठियारा गांव के डोमन साव के पुत्र संजय साव के घर पर दलित उत्पीड़न के मामले में फरार रहने के कारण इश्तहार चिपकाया गया. संजय साव पांच वर्षों से फरार चल रहा है. इन सभी फरारी के विरुद्ध कोर्ट द्वारा पिछले दिनों इश्तहार वारंट निर्गत किया गया था. उन्होंने कहा कि इसे चिपकाये जाने के बाद भी यदि फरारी कोर्ट या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते है, तब उनके घरों के कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन