ePaper

नये वर्ष में लोगों को मिलेगी सामुदायिक अस्पताल की सौगात

Updated at : 31 Dec 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
नये वर्ष में लोगों को मिलेगी सामुदायिक अस्पताल की सौगात

हरनौत प्रखंड वासीयों को नए वर्ष 2026 में 7.69 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन तल्ला सामुदायिक अस्पताल (सीएचसी) की सौगात मिलेगी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. हरनौत प्रखंड वासीयों को नए वर्ष 2026 में 7.69 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीन तल्ला सामुदायिक अस्पताल (सीएचसी) की सौगात मिलेगी. वहीं साईट इंजिनियर अजीत कुमार बताते हैं कि बिहार मेडिकल सर्विस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएमएससीआईएल) के अधिकारियों की देख-रेख में प्रसाद एसोसिएट के द्वारा 96 डिसमिल जमीन पर इसे बनाया जा रहा है. जो अप्रैल माह 2026 तक पूर्ण हो जाएगा. यह उत्तर दक्षिण में 200 फीट लंबी जबकि पूरब पश्यिम में 150 फीट चौड़ी जमीन पर अस्पताल भवन बनाया जा रहा है. जिसमें तकरीबन 65 फिसदी कार्य पूर्ण हो चुका है. अस्पताल भवन के चारों तरफ ड्रेनेज, सीवेज, पाथ-वे, रैंप व अन्य व्यवस्था रहेगी. इसमें तीनों तल्ला पर आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी. तीनों तल्ला पर 20 एयर कंडीशनर भी लगेंगे. जो प्रभारी कक्ष, बीएचएम कक्ष, बीसीएम कक्ष, ओटी, विभिन्न ओपीडी कक्ष, आदि के साथ-साथ सभागार भवन में लगेंगे. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन सिन्हा व बीएचएम कृष्ण कुमार मुरारी बताते हैं कि इस अस्पताल के इनडोर में 30 बेडों की व्यवस्था रहेगी. जिसमें शिशु, स्त्री, हड्डी, सर्जन समेत अन्य दक्ष डॉक्टरों की भी तैनाती होगी. लोगों को इलाज के लिए सदर या अन्य अस्पतालों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. इस भवन में ही जांच से लेकर एक्सरे व अन्य सुविधाएं भी बहाल की जाएंगी. भवन पूर्ण होने के बाद रोगियों के इलाज के लिए ओपीडी समेत अन्य व्यवस्था भी अपडेट हो जाएगी. वहीं जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार व प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार बताते हैं कि विधायक हरिनारायण सिंह ने स्थानीय लोगों के मांग पर विधानसभा में सीएचसी के मांग को उठाया था. जिसके बाद सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं विधायक हरिनारायण सिंह द्वारा मार्च 2024 में भवन निर्माण की आधारशिला रखी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन