संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में हुए शामिल

रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं नालंदा विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी सुजात कुशवाहा ने रविवार को हजारों समर्थकों के साथ राजगीर से गया की ओर कूच किया.

विज्ञापन

राजगीर. रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं नालंदा विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी सुजात कुशवाहा ने रविवार को हजारों समर्थकों के साथ राजगीर से गया की ओर कूच किया. यह यात्रा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयोजक व राज्यसभा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित ””””””””””””””””संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली”””””””””””””””” में भाग लेने हेतु की गयी है. सुजात कुशवाहा ने कहा कि यह रैली सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी की नई नींव रखेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिसीमन प्रणाली में भारी असमानता है, जिससे बहुजन समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी सीमित हो गई है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को उनके संविधान प्रदत्त अधिकारों के अनुरूप प्रतिनिधित्व दिया जाय. सुजात कुशवाहा ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि नालंदा की जनता बदलाव चाहती है. यह रैली उस बदलाव की दिशा में पहला कदम है. उन्होंने उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व को जनहितकारी बताते हुए लोगों से अपील की कि वे इस आंदोलन में एकजुट होकर भाग लें और सामाजिक न्याय के इस संघर्ष को मजबूत करें. इस अवसर पर उपेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार जिला महासचिव , संजय कुमार ज्योति प्रदेश सचिव , महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव, विनोद कुमार प्रदेश महासचिव, अर्जुन कुशवाहा प्रदेश महासचिव, संजय मेहता प्रदेश महासचिव, सुबोध पंडित प्रदेश उपाध्यक्ष, चंदन कुशवाहा जिला महासचिव, सुभम कुशवाहा सचिव,्, श्रीकांत कुमार, रुदल , नरेश महतो, अनवर मियां आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन